देश की खबरें | मोदी असली नायकों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध: अमित शाह ने पद्म पुरस्कार पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 73 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को उन लोगों को बधाई दी जिन्हें पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘‘असली नायकों’’ को सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 73 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को उन लोगों को बधाई दी जिन्हें पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘‘असली नायकों’’ को सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘कोई भी राष्ट्र नि:स्वार्थ व्यक्तियों के योगदान के बिना आगे नहीं बढ़ सकता जो समाज की सेवा के लिए अथक परिश्रम करते हैं। उन सभी को बधाई जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे असली नायकों को सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

उन्होंने भाजपा के दिवंगत नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘देश के हित में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि सिंह ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए लोगों को भयमुक्त और लोक कल्याणकारी प्रशासन दिया। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी द्वारा उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा बाबूजी के महान और राष्ट्र समर्पित जीवन को सच्ची श्रद्धांजलि है।’’

उन्होंने भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को भी याद किया, जिनकी पिछले महीने तमिलनाडु में उनकी पत्नी और 12 अन्य सैन्य कर्मियों के साथ एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत एक असाधारण देशभक्त थे, जिन्होंने देश की सेवा पूरी निष्ठा और समर्पण से की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा करके सही मायने में देश के लिए उनकी सेवा का सम्मान किया है। इसके लिए मैं देश की ओर से मोदी जी को बधाई देता हूं।’’

गृह मंत्रालय (एमएचए) के अनुसार, राष्ट्रपति ने 128 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है। इस सूची में 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड