ताजा खबरें | मोदी जनता के कल्याण के लिए नहीं, अमीरों के पेट भरने के लिए देश के प्रधानमंत्री बने: खरगे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी जनता का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नहीं बल्कि अमीरों के पेट भरने, देश लूटने में उनकी मदद करने और गरीबों के उत्पीड़न के लिए प्रधानमंत्री बने थे।

जेवर्गी (कर्नाटक), एक मई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी जनता का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नहीं बल्कि अमीरों के पेट भरने, देश लूटने में उनकी मदद करने और गरीबों के उत्पीड़न के लिए प्रधानमंत्री बने थे।

खरगे गुलबर्गा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार एवं अपने दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि के पक्ष में यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस सीट पर सात मई को मतदान होना है।

दो बार गुलबर्गा से सांसद रह चुके खरगे 2019 के आम चुनाव में भाजपा के उमेश जाधव से हार गए थे। यह खरगे के राजनीतिक करियर में उनकी पहली चुनावी हार थी। इस बार वह अपनी आयु और कांग्रेस में जिम्मेदारियों के चलते चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

खरगे ने कहा, "मोदी लोगों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नहीं बने, मोदी अमीरों के पेट भरने, लूट में अमीरों की मदद करने और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की बात मानकर गरीबों का शोषण करने के लिए प्रधानमंत्री हैं। उन्हें गरीबों की कोई परवाह नहीं है और वह गरीबों की बात नहीं सुनते।”

खरगे ने यह भी दावा किया कि अयोध्या में राममंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर कांग्रेस की आलोचना के बाद उन्हें आमंत्रित किया गया है और उन्होंने आज मंदिर में दर्शन किया।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार समेत कांग्रेस के अन्य नेता जनसभा में उपस्थित थे।

खरगे ने कहा "मुझे नहीं पता कि वह (मोदी) कितनी बार भगवान का नाम लेते हैं। मुझे नहीं पता कि वह घर पर कितने देवी-देवताओं की प्रार्थना करते हैं, लेकिन वह कांग्रेस पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते। वह हर दिन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मेरे खिलाफ बोलते हैं और लोगों में हमारे प्रति नफरत पैदा करने की कोशिश करते हैं।”

उन्होंने मोदी पर समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग के घोषणापत्र से भी की है।

उन्होंने कहा, "इसलिए मैंने उन्हें (मोदी) हमारे घोषणापत्र के बारे में समझाने के लिए उनसे समय मांगा। मैंने उन्हें एक पत्र लिखा, जिसका उन्होंने अभी तक जवाब नहीं दिया है। उन्होंने जवाब नहीं दिया है क्योंकि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\