देश की खबरें | मोदी जन समर्थन से प्रधानमंत्री बने जबकि नेहरू और इंदिरा परिस्थितियों की वजह से: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को ‘‘विकास का स्वर्णिम अध्याय’’ करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि वह जन समर्थन से सत्ता में आए, जबकि इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू या तो ‘‘परिस्थितियों की अनिवार्यता या राजनीतिक दांव’’ के कारण पहली बार प्रधानमंत्री बने थे।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को ‘‘विकास का स्वर्णिम अध्याय’’ करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि वह जन समर्थन से सत्ता में आए, जबकि इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू या तो ‘‘परिस्थितियों की अनिवार्यता या राजनीतिक दांव’’ के कारण पहली बार प्रधानमंत्री बने थे।

भाजपा की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब मोदी शुक्रवार को 4,078 दिन का कार्यकाल पूरा करने के बाद इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक शासनाध्यक्ष बने रहने का कीर्तिमान स्थापित किया।

इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक 4,077 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रही थीं।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने कार्यालय में लगातार 4,078 दिन पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी के कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए। इससे हर भारतीय खुशी महसूस कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां पिछले दो प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में निरंकुशता के काले अध्याय थे, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में विकास के स्वर्णिम अध्याय हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा कि मोदी जन समर्थन से प्रधानमंत्री बने।

उन्होंने कहा, ‘‘इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू पहली बार परिस्थितियों की अनिवार्यता या राजनीतिक दांव के कारण प्रधानमंत्री बने थे, न कि जन समर्थन के कारण।’’

नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 को अपनी मृत्यु तक प्रधानमंत्री रहे। उनका पूरा कार्यकाल 6,130 दिनों का था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\