देश की खबरें | मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों को सराहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि गुजरात में टूना-टेकरा, दीनदयाल बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल विकसित करने की परियोजना को मंजूरी देने का केंद्रीय मंत्रिमंडल का फैसला महत्वपूर्ण है और यह बंदरगाह आधारित विकास और व्यापार का केंद्र बनने के भारत के प्रयासों को आगे बढ़ाएगा।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि गुजरात में टूना-टेकरा, दीनदयाल बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल विकसित करने की परियोजना को मंजूरी देने का केंद्रीय मंत्रिमंडल का फैसला महत्वपूर्ण है और यह बंदरगाह आधारित विकास और व्यापार का केंद्र बनने के भारत के प्रयासों को आगे बढ़ाएगा।

ज्ञात हो कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बुधवार को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत निर्माण, संचालन एवं हस्तांतरण आधार पर कांडला में कच्छ की खाड़ी में टूना टेकरा के निकट बहुउद्देशीय कार्गो बर्थ (कंटेनर/तरल के अलावा) के विकास को मंजूरी दी है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मंत्रिमंडल का एक महत्वपूर्ण फैसला जो बंदरगाह आधारित विकास और व्यापार का केंद्र बनने के भारत के प्रयासों को आगे बढ़ाएगा। यह निर्णय बहुत सारे उन राज्यों को भी लाभ पहुंचाएगा जिनकी पहुंच तटीय रेखाओं तक नहीं है।’’

प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री की विकास पहल (पीएम-डिवाइन) को वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक 15वें वित्त आयोग के शेष चार वर्षों के लिए मंजूरी दिए जाने के मंत्रिमंडल के फैसले की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल के इस फैसले से पूर्वोत्तर के विकास पथ को गति मिलेगी और वहां के युवाओं को कई अवसर मिलेंगे।’’

सौ प्रतिशत केन्द्रीय वित्त पोषण के साथ पीएम-डिवाइन नाम की नयी योजना को पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय (डोनर) द्वारा लागू किया जाएगा। पीएम-डिवाइन योजना में 2022-23 से 2025-26 (15वें वित्त आयोग की अवधि के शेष वर्षों) तक चार साल की अवधि में 6,600 करोड़ रुपये का परिव्यय होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल