देश की खबरें | मोदी और योगी हमारे यजमान, उनकी सर्वोत्तम दक्षिणा होगी सनातन बोर्ड : देवकी नंदन ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकप्रिय कथा वाचक और सनातन न्यास फाउंडेशन के अध्यक्ष देवकी नंदन ठाकुर ने शनिवार को कहा कि वर्तमान समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साधु संतों के मुख्य यजमान हैं क्योंकि उन्होंने ही महाकुम्भ का आयोजन किया है।

प्रयागराज, 11 जनवरी लोकप्रिय कथा वाचक और सनातन न्यास फाउंडेशन के अध्यक्ष देवकी नंदन ठाकुर ने शनिवार को कहा कि वर्तमान समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साधु संतों के मुख्य यजमान हैं क्योंकि उन्होंने ही महाकुम्भ का आयोजन किया है।

उन्होंने कहा कि इस बार उनके लिए सबसे अच्छी दक्षिणा सनातन बोर्ड का गठन होगी।

देवकी नंदन ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, “इस महाकुम्भ में लाखों संत महात्मा, धर्माचार्य, शंकराचार्य, महामंडलेश्वर, अखाड़ा परिषद, कथावाचक, धर्म प्रचारक के साथ ही करोड़ों की संख्या में सनातनी आ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “यहां (महाकुम्भ) में योगी जी और मोदी जी के लिए दक्षिणा देना तो बनता है। यहां इस बार की सबसे अच्छी दक्षिणा होगी जो अभी तक कोई प्रशासक दे नहीं सका, सनातन बोर्ड। इससे हमारी संस्कृति और परंपरा बचेगी।”

देवकी नंदन ठाकुर ने कहा, “इससे (सनातन बोर्ड) हमारी गऊशालाएं बनें, गुरुकुल बनें, हमारे अस्पताल बनें, हमारी पूजा पद्धति बचे, हमारे मंदिर बचे, तीर्थ बचे ताकि हमारी सनातन परंपरा जीवित रहे और उसे कोई मार ना सके।”

उन्होंने कहा, “आज महाद्वादशी है और सनातनी राजाओं का यह धर्म रहा है कि जब भी कोई संत, कोई ब्राह्मण, कोई महात्मा उनसे कुछ मांगता है तो वे दक्षिणा देते हैं। हम आशा करते हैं कि वो सनातन बोर्ड दे सकते हैं, यह उनके वश में है। वे सनातन बोर्ड देंगे और हम यह लेकर ही जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि आगामी 27 जनवरी को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी जी के सहयोग से महाकुम्भ मेले में सेक्टर- 17 में सनातन धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी 13 अखाड़ों के साथ जगद्गुरु शंकराचार्य, प्रमुख संत, कथाकार, धर्माचार्य और सनातनी विचारकों के सानिध्य में सनातन बोर्ड का प्रारूप प्रस्तुत किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\