देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम बारिश के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है।

विभाग ने दिल्ली में बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है, जो ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में कई दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद यमुना में जलस्तर के खतरे के निशान के पार जाने के कारण बाढ़ का सामना कर रही है।

‘येलो’ अलर्ट मौसम की खराब स्थिति के प्रति सचेत करता है, जो और भी बिगड़ सकती है और जिससे रोजमर्रा की गतिविधियां बाधित हो सकती हैं।

बारिश से यमुना के जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है, जो पिछले कुछ दिनों से खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है।

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, शनिवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर घटकर 207.62 मीटर पर आ गया, जो बृहस्पतिवार रात आठ बजे अपने चरम 208.66 मीटर पर था।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 85 फीसदी दर्ज की गई।

विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीपी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 94 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड