देश की खबरें | दिल्ली में मंगलवार को मध्यम बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रही है, वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को शहर में मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रही है, वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को शहर में मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान सोमवार को 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत से एक डिग्री कम है और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत से 98 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है, जिसमें आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की चेतावनी के लिए चार रंग का इस्तेमाल करता है। ‘ग्रीन’ अलर्ट का अर्थ है कि कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं है जबकि ‘येलो’ अलर्ट में मौसम के काफी खराब होने की आशंका होती है। वहीं ‘ऑरेंज’ अलर्ट में मौसम के अत्यधिक खराब होने की आशंका को लेकर चेतावनी दी जाती है। ‘रेड’ अलर्ट में मौसम के काफी खराब होने और जानमाल के नुकसान की आशंका के बीच लोगों को आगाह किया जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच आठ मिलीमीटर बारिश हुई।

शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी