देश की खबरें | दिल्ली में छाया मध्यम कोहरा, तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि ठंड और कोहरे के बीच राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि ठंड और कोहरे के बीच राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला में तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग में ‘मध्यम’ कोहरा छाने से दृश्यता 201 मीटर रही। वहीं, पालम इलाके में ‘हल्का’ कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘बेहद घना’ , 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

दिल्ली में शनिवार तक शीत लहर चलने का पूर्वानुमान है।

नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंचने के कारण रविवार और सोमवार को तापमान बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान हल्का कोहरा भी छा सकता है।

उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर से एक बार फिर शहर में शीत लहर चलेगी।

अधिकारियों ने कहा कि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा कर देता है।

इस बीच, दिल्ली में लगातार तीन दिन तक वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के बाद शुक्रवार सुबह थोड़े सुधार के साथ ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई।

शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 391 रहा। बृहस्पतिवार का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 423, बुधवार को 433 और मंगलवार का 418 था।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में हवा की गति बढ़ने के कारण रविवार तक वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार का पूर्वानुमान है।

उन्होंने कहा कि हालांकि अधिक आर्द्रता, हवा की गति और तामपान कम होने के कारण वायु गुणवत्ता फिर खराब होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड