देश की खबरें | प्रयागराज में स्कूलों और अन्य प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के बाद किसी भी संभावित हमले की स्थिति से बचाव के लिए बुधवार को संगम नगरी में विभिन्न स्कूलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल कराया गया और शाम को ब्लैकआउट किया गया।
प्रयागराज, सात मई पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के बाद किसी भी संभावित हमले की स्थिति से बचाव के लिए बुधवार को संगम नगरी में विभिन्न स्कूलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल कराया गया और शाम को ब्लैकआउट किया गया।
शाम को कैंट क्षेत्र के सदर में मॉक ड्रिल के बाद पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने पत्रकारों को बताया, “आज प्रयागराज में सुबह साढ़े आठ बजे से ही विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में मॉक ड्रिल की गई।”
उन्होंने बताया कि इस ‘मॉक ड्रिल’ के जरिए लोगों को जागरूक किया गया कि कैसे वे आपात स्थिति में लोगों को बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं।
साथ ही अग्नि से सुरक्षा का भी अभ्यास कराया गया। इसके अलावा, प्रयागराज में सार्वजनिक उपक्रमों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में आरएएफ, सिविल डिफेंस, एनसीसी और सेना के लोगों के साथ मिलकर मॉक ड्रिल की गई।
गाबा ने बताया कि आज शाम शहर में ‘ब्लैकआउट’ का भी अभ्यास किया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने बहुत अच्छा सहयोग किया। लोगों में यह विश्वास है कि किसी भी प्रतिकूल स्थिति में वे एक दूसरे की मदद कर सकते हैं और किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)