देश की खबरें | कश्मीर में मोबाइल टेलीफोन, फिक्स लाइन इंटरनेट सेवाएं बहाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रहने के बाद सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की मोबाइल टेलीफोन सेवाएं और फिक्स्ड लाइन इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार रात बहाल कर दी गयीं।
श्रीनगर, तीन सितंबर कश्मीर घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रहने के बाद सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की मोबाइल टेलीफोन सेवाएं और फिक्स्ड लाइन इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार रात बहाल कर दी गयीं।
अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन पर वॉयस कॉलिंग शुक्रवार रात बहाल कर दी गयी। उन्होंने बताया कि फिक्स्ड लाइन इंटरनेट सेवाएं भी शुक्रवार रात बहाल कर दी गयीं।
पहले केवल बीएसएनएल और फाइबर लाइनों पर ही इंटरनेट काम रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रविवार दोपहर को बहाल कर जाएंगी।
गौरतलब है कि कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के मद्देनजर एहतियात के तौर पर बुधवार रात बीएसएनएल के पोस्टपेड को छोड़कर सारी मोबाइल सेवाएं पूरी घाटी में बंद कर दी गई थीं।
बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड और भारत फाइबर को छोड़कर फिक्स्ड लाइन पर इंटरनेट और मोबाइल इंटरनेट पर भी रोक लगा दी गई थी।
पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने सेवाएं बहाल करने की घोषणा की।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ अब तक स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। कानून व्यवस्था बनाये रखने में लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद। मोबाइल सेवाएं (वॉयस कॉल) एवं सभी टीएसपी पर ब्राडबैंड आज रात दस बजे से खुल जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)