देश की खबरें | मणिपुर के नौ जिलों में मोबाइल इंटरनेट प्रतिबंध तीन दिसंबर तक बढ़ाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर सरकार ने रविवार को राज्य के नौ जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर रोक को दो दिन के लिए बढ़ाकर तीन दिसंबर तक कर दिया।

इंफाल, एक दिसंबर मणिपुर सरकार ने रविवार को राज्य के नौ जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर रोक को दो दिन के लिए बढ़ाकर तीन दिसंबर तक कर दिया।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, काकचिंग, बिष्णुपुर, थौबल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, फेरजावल और जिरीबाम में इंटरनेट पर रोक को बढ़ा दिया गया है।

आदेश में कहा गया, ‘‘राज्य सरकार ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति और इंटरनेट सेवाओं के सामान्य संचालन के साथ इसके संबंध की समीक्षा करने के बाद जनहित में मणिपुर के इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, काकचिंग, बिष्णुपुर, थौबल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, फेरजावल और जिरीबाम में तीन दिसंबर की शाम 5.15 बजे तक वीसैट और वीपीएन सेवाओं सहित मोबाइल इंटरनेट एवं मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित रखने का फैसला किया है।’’

मणिपुर और असम में क्रमश: जिरी और बराक नदियों में तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद होने के बाद राज्य में हिंसा भड़कने के चलते 16 नवंबर से इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।

मणिपुर सरकार ने आम लोगों, स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य कार्यालयों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए 19 नवंबर को ब्रॉडबैंड सेवाओं पर निलंबन सशर्त हटा दिया था।

मणिपुर में हिंसा तब बढ़ गई जब मेइती समुदाय की तीन महिलाएं और तीन बच्चे जिरीबाम जिले के एक राहत शिविर से लापता हो गए। यह घटना 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 10 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद हुई।

बाद में उन छह लोगों के शव बरामद किए गए।

पिछले साल मई से इंफाल घाटी स्थित मेइती और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों पर रहने वाले कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\