भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर भीड़ का हमला

अधिकारी ने बताया कि दोनों कर्मियों की पहचान सी लालह्रुएतलुआंगा और आर जैरेममाविया के तौर पर हुई है जो उस बल का हिस्सा हैं जो मामुत जिले में पश्चिम फैलेंग पुलिस थानाक्षेत्र के तहत आने वाले जोमुआंत्लांग में राज्य की सीमा पर तैनात है।

जमात

आइजोल, 19 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पश्चिम मिजोरम के मामित जिले में मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर निगरानी के लिए तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर एक भीड़ ने कथित तौर हमला कर दिया। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों कर्मियों की पहचान सी लालह्रुएतलुआंगा और आर जैरेममाविया के तौर पर हुई है जो उस बल का हिस्सा हैं जो मामुत जिले में पश्चिम फैलेंग पुलिस थानाक्षेत्र के तहत आने वाले जोमुआंत्लांग में राज्य की सीमा पर तैनात है।

मिजोरम के उप पुलिस महानिरीक्षक (उत्तर रेंज) एल खियांग्ते ने पीटीआई से कि घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे उस समय हुई जब दोनों कर्मियों ने चार चकमा पुरुषों से कहा कि वे ताश खेलना बंद करके सतर्क रहें क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण करने वाले थे।

खियांग्ते के अनुसार जोमुआंत्लांग में मिजोरम और त्रिपुरा के वालंटियर कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए लोगों की आवाजाही रोकने के वास्ते अंतरराज्यीय सीमा की संयुक्त रूप से रक्षा कर रहे हैं।

वालंटियरों की मिजोरम पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा सहायता की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि चारों पुरुषों ने त्रिपुरा की ओर स्थित एक गांव में 100 की संख्या में अपने मित्रों को उकसाया और दोनों कर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कथित हमले को लेकर पश्चिम फैलेंग पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

खियांग्ते ने कहा कि उन्होंने अपने त्रिपुरा समकक्ष को घटना के बारे में सूचित कर दिया है और मिजोम सरकार ने जोमुआंत्लांग के लिए अतिरिक्त कर्मी भेजे हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों घायल कर्मियों को आइजोल सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी