देश की खबरें | बंगाल में भीड़ का ट्रेन पर हमला, पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष को हिंसा प्रभावित इलाकों के दौरे से रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में रविवार शाम पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा के पूर्व प्रवक्ताओं की विवादित टिप्प्णियों को लेकर कुछ लोगों ने बेथुआडहरी स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन पर हमला किया और उसे नुकसान पहुंचाया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता/तमलुक, 12 जून पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में रविवार शाम पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा के पूर्व प्रवक्ताओं की विवादित टिप्प्णियों को लेकर कुछ लोगों ने बेथुआडहरी स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन पर हमला किया और उसे नुकसान पहुंचाया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हालांकि, पिछले दो दिनों से हिंसा का सामना कर रहे हावड़ा और मुर्शिदाबाद जिलों में रविवार को स्थिति काफी हद तक शांतिपूर्ण रही। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक अन्य समूह ने पैगंबर को लेकर भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की टिप्पणियों के विरोध में नदिया स्थित धुबुलिया रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ की।

पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में स्टेशन के कुछ कर्मचारी और कृष्णानगर-लालगोला लोकल ट्रेन के यात्री घायल हो गए।

पूर्व मेदिनीपुर जिले में पुलिस ने राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा सदस्य शुभेंदु अधिकारी को एहतियातन हावड़ा के हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने से रोक दिया, क्योंकि वहां सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।

पुलिस ने दावा किया कि शुभेंदु अधिकारी के दौरे से वहां कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है। वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह इसके खिलाफ सोमवार को अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुभेंदु अधिकारी को हावड़ा जाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर मुख्य सचिव एच. के. द्विवेदी से ताजा ब्योरा मांगा है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बेथुआडहारी में 1,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और घरों को क्षतिग्रस्त करने के अलावा सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर प्रदर्शनकारियों का एक समूह बेथुआडहरी रेलवे स्टेशन के अंदर गया और वहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि घटना के कारण इस लाइन पर ट्रेन सेवा करीब दो घंटे तक बाधित रही। उन्होंने बताया कि शाम करीब छह बजकर पांच मिनट पर हुई इस घटना के सिलसिले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट