देश की खबरें | एमएनएफ विधायक सैलो का पार्थिव शरीर दिल्ली से आइजोल लाया गया, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के विधायक लालरिनत्लूआन्गा सैलो का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर आइजोल लाया गया। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

आइजोल, 22 जुलाई मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के विधायक लालरिनत्लूआन्गा सैलो का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर आइजोल लाया गया। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि डम्पा से दो बार विधायक रहे सैलो का पार्थिव शरीर अपराह्न करीब डेढ़ बजे लेंगपुई हवाई अड्डे पर लाया गया। इसके बाद उनके शव को शाम को आइजोल के लुआंगमुअल स्थित उनके घर ले जाया जाएगा।

यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) की लुआंगमुअल इकाई के नेताओं ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

विधानसभा में विपक्षी सदस्य के रूप में सैलो के प्रदर्शन की कई लोगों ने प्रशंसा की थी। करीब एक महीने तक ‘स्क्रब टाइफस’ और निमोनिया सहित जटिल बीमारियों से जूझने के बाद सोमवार रात करीब नौ बजे दिल्ली के मैक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

एमएनएफ के 65 वर्षीय नेता को बुखार आने के बाद 29 जून को दिल्ली ले जाया गया था।

राज्यपाल वी.के. सिंह, मुख्यमंत्री लालदुहोमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लाल थंजारा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "पी.लालरिनत्लूआन्गा सैलो के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। मिजोरम राज्य और उसके लोगों के लिए उनके समर्पित योगदान और अथक सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।"

लालदुहोमा ने कहा कि वह सैलो के अचानक निधन से बहुत सदमे में हैं, उन्होंने सैलो को एक मेहनती व्यक्ति व अच्छा वक्ता बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दिल्ली स्थित मिजोरम हाउस के अधिकारियों और कर्मचारियों को सैलो के परिवार की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\