खेल की खबरें | म्लाडेनोविच ने हार का दोष अंपायर के विवादित फैसले पर मढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्थानीय खिलाड़ी को महिला एकल मैच में सिगमंड ने 7-5, 6-3 से हराया।

स्थानीय खिलाड़ी को महिला एकल मैच में सिगमंड ने 7-5, 6-3 से हराया।

म्लाडेनोविच सेट पॉइंट पर दोहरा उछाल ना देखने के कारण चेयर अंपायर से नाराज हो गयी। टेलीविजन रीप्ले में हालांकि गेंद को दो बार टप्पा खाते देखा गया ।

यह भी पढ़े | IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 163 रनों की चुनौती.

म्लाडेनोविच ने कहा, ‘‘मुझे लगता है सिर्फ चेयर अंपायर ही गेंद को दो बार टप्पा खेते हुए नहीं देख पायी।’’

महिलाओं के अन्य मुकाबले में विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और यहां दूसरी वरीयता प्राप्त कैरोलिना पिलिसकोवा ने मायर शेरिफ को 6-7 , 6-2, 6-4 से हराकर फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह पक्की की।

यह भी पढ़े | Shahid Afridi Slams Misbah-ul-Haq: शाहिद अफरीदी ने मिस्बाह उल हक पर साधा निशाना, कहा-उनके कारण कारण हम 2011 विश्व कप सेमीफाइनल हारे.

शेरिफ रोलां गैरां में मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई करने वाली मिस्र की पहली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2017 में रोलां गैरां में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चेक गणराज्य की खिलाड़ी को पहले सेट में कड़ी टक्कर दी।

पिलिसकोवा दूसरे दौर में लाटविया की जेलेना ओस्टापेंको को सामना करेंगी। फ्रेंच ओपन 2017 की चैम्पियन ओस्टापेंको ने पहले दौर में अमेरिका की मैडिसन ब्रेंगले को आसानी से 6-2, 6-1 से हराया।

पुरूषों में विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज नोवाक जोकोविच को बोलिविया के हुगो डेल्लेन को हराने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सर्बिया के इस खिलाड़ी ने 6-1, 6-4 से मैच अपने नाम किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\