देश की खबरें | विधायक ने लिखा प्रियंका को पत्र; पंजाब, राजस्थान सरकारों पर मुख्तार अंसारी को बचाने का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि राजस्थान और पंजाब में उनकी पार्टी की सरकारें गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी और उनके बेटे अब्बास अंसारी को ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा दे रही है।

लखनऊ, दो फरवरी गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि राजस्थान और पंजाब में उनकी पार्टी की सरकारें गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी और उनके बेटे अब्बास अंसारी को ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा दे रही है।

अलका राय पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी हैं, जिनकी 2005 में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।

मुख्तार अंसारी उनके (अलका राय के) पति की हत्या के मामले में आरोपी थे, लेकिन बाद में उन्हें इस मामले में बरी कर दिया गया था। वर्तमान में मऊ (उप्र) से बहुजन समाज पार्टी के विधायक अंसारी फिरौती के एक मामले में पंजाब की एक जेल में कैद हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

भाजपा विधायक ने प्रियंका को 30 जनवरी को लिखे पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है, ''आपसे मुझे शोक के साथ कहना पड़ रहा है कि पंजाब और राजस्थान में आपकी (कांग्रेस की) सरकारों ने मेरे पति के हत्यारे मुख्तार अंसारी और उनके बेटे अब्बास अंसारी को राज्य अतिथि का दर्जा दे रखा है, जिसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित है।’’

भाजपा विधायक ने यह पत्र मंगलवार को मीडिया से साझा किया।

पत्र में कुछ तस्वीरों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया है, ‘‘ इससे स्पष्ट है कि अब्बास की शादी सरकारी संरक्षण में राजस्थान सरकार ने धूमधाम से कराई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये तस्वीरें देख कर मुझे और मेरे परिवार को कष्ट हुआ।’’ उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अंसारी को राज्य में वापस लाने के लिए 32 बार वाहन भेजे हैं, लेकिन पंजाब सरकार अंसारी को बचाने में लगी है।’’

राय ने पत्र में कहा है, ‘‘मुझे उम्मीद थी की एक महिला होने के नाते आप मेरे दर्द को समझेंगी...। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू