देश की खबरें | विधायक पंकज सिंह ने नोएडा प्राधिकरण के सामने प्रदर्शन कर रहे किसानों से दो घंटे बातचीत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विभिन्न मांगों को लेकर करीब ढाई महीने से नोएडा प्राधिकरण के सामने प्रदर्शन कर रहे किसानों से स्थानीय विधायक पंकज सिंह ने बुधवार को करीब 2 घंटे बातचीत की और राज्य के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी से बात करके किसानों तथा प्राधिकरण के बीच चल रहे गतिरोध को जल्द खत्म करने का आश्वासन दिया।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 17 नवंबर विभिन्न मांगों को लेकर करीब ढाई महीने से नोएडा प्राधिकरण के सामने प्रदर्शन कर रहे किसानों से स्थानीय विधायक पंकज सिंह ने बुधवार को करीब 2 घंटे बातचीत की और राज्य के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी से बात करके किसानों तथा प्राधिकरण के बीच चल रहे गतिरोध को जल्द खत्म करने का आश्वासन दिया।

वहीं किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों की समस्या हल नहीं हुई तो वे 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेवर हवाई अड्डा शिलान्यास कार्यक्रम का विरोध करेंगे और उस दिन बड़ा आंदोलन करेंगे।’’

गौरतलब है कि आबादी निस्तारण, बढे हुए दर से मुआवजा भुगतान, विकसित भूखंड की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर 76 दिन से नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे 81 गांव के किसानों ने आज नोएडा प्राधिकरण के स्वागत कक्ष पर कब्जा कर लिया और स्वागत कक्ष को बाहर से कुंडी लगाकर वहीं पर धरने पर बैठ गए।

धरनारत्त किसानों ने मंगलवार को हुई एक बैठक में तय किया कि वे अब हरौला गांव के बरात घर के स्थान पर नोएडा प्राधिकरण के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। फैसले के बाद मंगलवार दोपहर हजारों की संख्या में किसानों ने हरौला बरात घर से नोएडा प्राधिकरण की तरफ कूच किया।

किसानों ने ऐलान किया है कि वे अब नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर 24 घंटे धरना प्रदर्शन करेंगे।

किसान नेता सुखबीर पहलवान का कहना है कि किसान 76 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी तथा अन्य अधिकारियों से कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

उन्होंने पहलवान ने कहा, ‘‘अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम का विरोध करेंगे, तथा उस दिन बड़ा आंदोलन करेंगे।’’

वहीं अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने कहा कि अगर किसान कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेते हैं तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू