देश की खबरें | मिजोरम के ट्रक चालक राजमार्ग की खराब स्थिति को लेकर उच्च न्यायालय पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में ट्रक चालकों के एक संघ ने असम के सिलचर शहर के माध्यम से मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ हिस्सों की खराब स्थिति को लेकर राज्य सरकार और एक निर्माण कंपनी के खिलाफ याचिका दायर की है। एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आइजोल, 17 जुलाई मिजोरम में ट्रक चालकों के एक संघ ने असम के सिलचर शहर के माध्यम से मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ हिस्सों की खराब स्थिति को लेकर राज्य सरकार और एक निर्माण कंपनी के खिलाफ याचिका दायर की है। एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एमटीडीए नेता ने बताया कि 'मिजोरम ट्रक ड्राइवर्स एसोसिएशन' (एमटीडीए) ने हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग के कावनपुई-सैरांग खंड की लगातार जर्जर स्थिति के संबंध में गुवाहाटी उच्च न्यायालय की आइजोल पीठ में एक जनहित याचिका दायर की है।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने जनहित याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएच-306, मिजोरम की प्रमुख जीवनरेखा है। राज्य के बाहर से सभी आपूर्तियां इसी राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से आती हैं। यह मिजोरम की राजधानी आइजोल को सिलचर शहर से जोड़ता है। इस राजमार्ग के एक हिस्से को एनएच-6 कहा जाता है।

नेता ने कहा कि याचिका में विशेष रूप से मानसून के दौरान राज्य की जीवन रेखा की बदतर स्थिति की ओर इशारा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से चालकों, ट्रांसपोर्टर और आम जनता के बीच चिंता का कारण रहा है।

उन्होंने कहा कि विचाराधीन सड़क खंड एनएच-306 पर 72-95 किलोमीटर और एनएच-06 पर 118-133 किलोमीटर के बीच स्थित हैं।

एमटीडीए ने अपनी याचिका में जोर देकर कहा कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग मिजोरम की जीवन रेखा है। बारिश के कारण हुए भूस्खलन और गड्ढों के कारण कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

एसोसिएशन ने कहा कि सड़क की बार-बार मरम्मत के बावजूद काम की गुणवत्ता घटिया बनी रही, जिसके कारण कई बार ट्रक चालक सड़क का उपयोग करने से डरते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट