देश की खबरें | मिजोरम के लुंगलेई को स्वच्छता के लिए मिला ‘स्वच्छ सर्वेक्षण स्टेट’ पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के लुंगलेई शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार के तहत ‘‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर ऑफ मिजोरम’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आइजोल, 18 जुलाई मिजोरम के लुंगलेई शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार के तहत ‘‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर ऑफ मिजोरम’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित यह समारोह बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

यह पुरस्कार राज्य के शहरी विकास और गरीबी उन्मूलन मंत्री के. सपदांगा, लुंगलेई नगर परिषद के उपाध्यक्ष के. लालरिनावमा और अन्य अधिकारियों ने प्राप्त किया।

ये पुरस्कार स्वच्छ भारत मिशन-शहरी पहल का हिस्सा हैं, जिसमें विभिन्न स्वच्छता संकेतकों के आधार पर देश भर के कस्बों व शहरों का मूल्यांकन किया जाता है।

इस वर्ष पुरस्कारों का 9वां संस्करण आयोजित किया गया और कुल 78 पुरस्कार प्रदान किए गए।

अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2016 में पुरस्कारों की शुरुआत के बाद से लुंगलेई ने छह बार स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार हासिल किये हैं।

लुंगलेई को नवाचार एवं सर्वोत्तम तौर-तरीकों में सर्वश्रेष्ठ शहर-पूर्वोत्तर क्षेत्र (2019), नागरिक प्रतिक्रिया में सर्वश्रेष्ठ शहर (पूर्वोत्तर क्षेत्र, जनसंख्या 50 हजार-एक लाख) (2021), पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्वच्छ शहर (जनसंख्या 50 हजार-एक लाख) (2022 और 2023) और मिजोरम के भीतर स्वच्छ शहर (जनसंख्या एक लाख से कम) (2023) पुरस्कार मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट