देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के पांच नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 112 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में रविवार को कोविड-19 के पांच नये मरीज मिलने के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 112 हो गई है।

जियो

आइजोल, 14 जून मिजोरम में रविवार को कोविड-19 के पांच नये मरीज मिलने के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 112 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में तीन संक्रमित आइजोल जिले के हैं जबकि दो मरीज सिअहा जिले के हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई के धारावी में 13 नए मरीज पाए गए: 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि सभी पांचों संक्रमित हाल में दिल्ली से लौटे थे।

राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि संक्रमण की पुष्टि होने से पहले तीन मरीज पृथकवास केंद्रों में थे जबकि एक को घर में ही अलग रखा गया था। वहीं एक संक्रमित जोराम चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती था।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के मामा आरसी सिंह ने सरकार से CBI जांच कराने की मांग की.

विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमित 112 लोगों में 111 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि एक संक्रमण मुक्त हो चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमितों में 57 पुरुष और बाकी महिलाएं हैं।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 45 मामले लुंगलेई जिले में सामने आए हैं। वहीं आइजोल में 28, कोलासिब में 11, मामित में नौ, चम्फई में पांच, सिअहा और लावंगत्लाई में चार-चार, सियातौल में तीन, खावज़वाल में दो और सेरछिप में एक मामला सामने आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड