देश की खबरें | मिजोरम की अदालत ने हेरोइन की तस्करी के दोषी को 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के कोलासिब जिले की एक त्वरित अदालत ने मणिपुर के चुराचांदपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आइजोल, 19 जुलाई मिजोरम के कोलासिब जिले की एक त्वरित अदालत ने मणिपुर के चुराचांदपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि न्यायाधीश आर वनलालेना की अदालत ने शुक्रवार को चुराचांदपुर के सैकोट इलाके के निवासी सेखोलेन कोंगसाई को दोषी ठहराया और 1.74 किलोग्राम हेरोइन रखने के जुर्म में उसे 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि खोंगसाई पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है और जुर्माना अदा न करने पर उसे छह महीने की अतिरिक्त कैद की सजा काटनी होगी।

अधिकारी ने बताया कि न्यायाधीश ने पर्याप्त सबूतों के अभाव में खोंगसाई के साथ गिरफ्तार किए गए तीन सह-आरोपियों को बरी कर दिया।

खोंगसाई और तीन अन्य को कोलासिब जिला पुलिस ने 21 अगस्त 2023 को कोलासिब शहर के पास थिंगडॉल गांव में मणिपुर से एक अपंजीकृत कार में हेरोइन ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

प्रारम्भ में उसके पास 1.64 किलोग्राम हेरोइन पाई गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम अब से कुछ समय बाद होगा जारी, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे देखें नतीजे