देश की खबरें | मिजोरम भाजपा अध्यक्ष ने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मिजोरम इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के. बेइचुआ ने बुधवार को संकल्प लिया कि वह पार्टी में जमीनी स्तर पर सुधार लाएंगे।

आइजोल, दो जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मिजोरम इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के. बेइचुआ ने बुधवार को संकल्प लिया कि वह पार्टी में जमीनी स्तर पर सुधार लाएंगे।

बेइचुआ ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में यथासंभव अधिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मिजोरम में भाजपा को मजबूत करने के लिए हम जमीनी स्तर पर सुधार करेंगे। हम गांवों में यथासंभव अधिक से अधिक इकाइयां स्थापित करेंगे।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी के पास अब राज्य भर में 75,000 से अधिक सदस्यों के साथ 327 इकाइयां हैं।

सियाहा के मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री बेइचुआ को रविवार को भाजपा की मिजोरम इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया। वह वनलालमुआका का स्थान लेंगे।

तीन बार विधायक रह चुके बेइचुआ ने कहा कि पार्टी लोगों को भाजपा के बारे में बताने के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि मिजोरम में आम धारणा है कि भाजपा ‘‘सांप्रदायिक और ईसाई विरोधी’’ है, जो सच नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हर धर्म का सम्मान करती है और इसकी सर्वोच्च प्राथमिकता विकास व गरीबों का उत्थान है।

बेइचुआ ने कहा कि भाजपा सभी मिजो जनजातियों के एकीकरण, उनकी संस्कृति, परंपरा और धर्म के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को प्राथमिकता देती है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए 2028 में होने वाले अगले विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट