जरुरी जानकारी | खाद्यतेल तिलहन कीमतों में रहा मिला जुला रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच स्थानीय दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में मिला जुला रुख देखने को मिला। मांग कमजोर होने से जहां सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन कीमतों में गिरावट आई वहीं मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज के मजबूत होने से सोयाबीन डीगम, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के साथ साथ बिनौला तेल कीमतों में मामूली सुधार देखने को मिला जबकि मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन दिल्ली और सोयाबीन इंदौर तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच स्थानीय दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में मिला जुला रुख देखने को मिला। मांग कमजोर होने से जहां सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन कीमतों में गिरावट आई वहीं मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज के मजबूत होने से सोयाबीन डीगम, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के साथ साथ बिनौला तेल कीमतों में मामूली सुधार देखने को मिला जबकि मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन दिल्ली और सोयाबीन इंदौर तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 2-2.5 प्रतिशत की तेजी है जबकि शिकागो एक्सचेंज में एक प्रतिशत की तेजी है।

सूत्रों ने कहा कि देश में और देश के बंदरगाहों पर खाद्यतेलों का इतना अधिक आयात हो चुका है कि असली समस्या देश के खाद्यतेल पेराई मिलों को हो रही है। इन पेराई मिलों को, किसानों से उनकी सरसों जैसे तिलहन उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 10-15 प्रतिशत नीचे खरीदने के बाद भी पेराई के बाद की लागत, सस्ते आयातित तेलों से कहीं महंगा ही बैठता है और ऐसे में उनके तेल बाजार में नहीं खप रहे। इन मिलों के सामने समस्या है कि सस्ते आयातित तेलों के आगे अपने देशी खाद्यतेल को कहां खपायें।

उन्होंने कहा कि आयातित खाद्यतेलों का रिफायनिंग करने के बाद पामोलीन का मौजूदा भाव 98 रुपये किलो, सोयाबीन का 96 रुपये किलो, सूरजमुखी का 94 रुपये किलो पड़ता है। इसके सामने अधिक लागत वाली सरसों तेल (125-130 रुपये किलो) और सूरजमुखी तेल (150 रुपये किलो) कौन खरीदेगा। बाजार में अत्यधिक आयात होने से घबराहट की स्थिति है और खाद्यतेलों का खपना मुश्किल हो गया है जो पहले कभी नहीं हुआ।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को अगर मुद्रास्फीति की परवाह करनी है तो सभी राज्य सरकारों को निर्देश देकर बड़ी दुकानों और मॉलों में बिकने वाले खाद्यतेलों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) का पिछले एक साल का रिकॉर्ड मंगवाकर जांच करवाना चाहिये कि मुद्रास्फीति बढ़ने की असली वजह कहीं एमआरपी जरुरत से कहीं ज्यादा रखा जाना तो नहीं है।

मांग प्रभावित होने से सरसों तेल तिलहन के भाव में गिरावट है। सोयाबीन तिलहन के लिवाल कम हैं और डीआयल्ड केक (डीओसी) की मांग कुछ कमजोर होने से इस तिलहन के भाव में गिरावट है। जबकि सामान्य कारोबार के बीच सोयाबीन दिल्ली और इंदौर तेल के भाव पूर्ववत रहे। दूसरी ओर सोयाबीन डीगम तेल का भाव मामूली ऊंचा बोले जाने से सुधार है पर लिवाल नहीं हैं।

मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत होने से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में मजबूती है। लेकिन पाम एवं पामोलीन तेल के प्रसंस्करण में 8 रुपये प्रति किलो की लागत बैठने से इसके आयात में नुकसान है क्योंकि सोयाबीन के प्रसंस्करण में 4 रुपये किलो और सूरजमुखी तेल के प्रसंस्करण में 5 रुपये किलो की लागत आती है।

सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,095-5,190 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,790-6,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,660 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,535-2,800 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,590-1,660 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,590-1,710 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,780 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,600 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 9,250 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,355-5,405 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,105-5,205 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड