मोहल्ले की दुकानें खोलने को लेकर छूट पर दिल्ली में मिलीजुली प्रतिक्रिया

कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद आकाश ने सब्जियां बेचना शुरू कर दिया था। उसने 33 दिन बाद चाय की दुकान फिर से खोली लेकिन काम मंदा है।

जमात

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल आकाश ने लगभग एक महीने बाद रविवार को लक्ष्मीनगर स्थित अपनी चाय की दुकान चेहरे पर मुस्कुराहट और व्यापार के फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद के साथ खोली। ऐसा मोहल्ले की दुकानों को फिर से खोलने संबंधी केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों को लागू करने का दिल्ली सरकार द्वारा आदेश देने के बाद हुआ।

कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद आकाश ने सब्जियां बेचना शुरू कर दिया था। उसने 33 दिन बाद चाय की दुकान फिर से खोली लेकिन काम मंदा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादा बिक्री नहीं हुई क्योंकि लोग लॉकडाउन के कारण बाहर नहीं निकल रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि तीन मई के बाद स्थिति में सुधार होगा।’’

लॉकडाउन के बीच सरकार द्वारा कुछ छूट की अनुमति देने के सरकारी आदेश पर दिल्ली में मिली-जुली प्रतिक्रिया आयी है। कुछ चाय विक्रेताओं, दर्जी और बिजली के सामान बेचने वाली दुकानें फिर से खुल गई हैं। हालांकि, पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर और दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर सहित कई क्षेत्रों में किराने की दुकानों और दवा दुकानों को छोड़कर अधिकतर दुकानें बंद रहीं।

लक्ष्मी नगर में घरेलू उपयोग की वस्तुओं का कारोबार करने वाले अरविंद अग्रवाल ने कहा कि उन्हें कई ग्राहकों के आने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्थिति का जायजा लेने और कुछ सफाई आदि करने के लिए आया था। मुझे उम्मीद है कि अधिक दुकानें खुलने और पाबंदियां हटने के साथ व्यापार पटरी पर आ जाएगा।’’

देशव्यापी लॉकडाउन का दूसरा चरण तीन मई तक जारी रहेगा।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के व्यापार एवं उद्योग इकाई के संयोजक बृजेश गोयल ने कहा कि लक्ष्मीनगर में कई लोगों ने शनिवार को कुछ भ्रम के कारण बाजारों में अपनी दुकानें खोली थीं, लेकिन रविवार को ऐसी कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि सरकारी आदेश के बाद आवासीय क्षेत्रों में दुकानें खुलेंगी। कोरोना वायरस निरुद्ध क्षेत्रों में दुकानें हालांकि बंद रहेंगी और ऐसे क्षेत्रों में किसी भी व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं है।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार तीन मई तक लॉकडाउन के दौरान मोहल्लों की दुकानों को खोलने के लिए केंद्र के दिशानिर्देशों को लागू कर रही है।

उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी बाजार और मॉल को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी और कोविड-19 के निरुद्ध क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार यथास्थिति बनाए रखेगी और तीन मई तक लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील नहीं देगी, सिवाय उनके जिनकी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनुमति दी है।’’

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली सहित कई राज्यों के व्यापारियों को इस बात की वजह से अपनी दुकानों को खोलना मुश्किल हो रहा है क्योंकि ‘पड़ोस और मोहल्ले की दुकानों’ की परि स्पष्ट नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट