देश की खबरें | मेरठ जिले में भारत बंद का मिला-जुला असर, स्कूली बच्चों की बस फंसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के तहत मेरठ जिले में किसानों ने विभिन्न राजमार्गों पर जाम लगा दिया और मोदीपुरम में जाम में स्कूली बच्चों की बस में फंस गई। इससे बच्चे काफी परेशान हुए। बाद में, बस को दूसरे मार्ग से निकाला गया। हालांकि, बंद के दौरान सेना के वाहनों, स्कूल वाहनों, एंबुलेंस और आपात सेवाओं के वाहनों को आवाजाही की अनुमति थी। बंद के चलते मेरठ-बागपत मार्ग पर निजी बस सेवा बंद रही।

मेरठ (उप्र), 27 सितंबर केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के तहत मेरठ जिले में किसानों ने विभिन्न राजमार्गों पर जाम लगा दिया और मोदीपुरम में जाम में स्कूली बच्चों की बस में फंस गई। इससे बच्चे काफी परेशान हुए। बाद में, बस को दूसरे मार्ग से निकाला गया। हालांकि, बंद के दौरान सेना के वाहनों, स्कूल वाहनों, एंबुलेंस और आपात सेवाओं के वाहनों को आवाजाही की अनुमति थी। बंद के चलते मेरठ-बागपत मार्ग पर निजी बस सेवा बंद रही।

यहां शहर के बाजारों में बंद का मिला-जुला असर दिखा। मार्ग बदले जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेरठ के दबथुवा व सरधना बाजार में भी बंद का मिला-जुला असर दिखाई दिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि जिले में भारत बंद के दौरान किसी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए थे।

दबथुवा में कुछ व्यापारियों ने दुकानें खोलीं और कुछ ने दुकानें बंद रखीं। इस दौरान लोगों की आवाजाही भी दिखाई दी। किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन शाम को चार बजे तक जारी रहा और फिर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। धीरे-धीरे हालात सामान्य हो गए। टोल प्‍लाजा को भी शुरू कर दिया गया।

सरधना में भी अशोक की लाट व गंज बाजार में कुछ व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि व्यापारी कोरोना काल में हुए नुकसान की भरपाई अभी तक नहीं कर पाए हैं, इसलिए कुछ व्यापारियों ने दुकानें खोली हैं। हालांकि, बाजार में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी।

वहीं, भाकियू नेता मनोज त्यागी ने कहा कि भारत बंद के दौरान आज मेरठ में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर चक्का जाम किया गया। शिवाय टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए चक्का जाम लगाया जो शाम चार बजे तक जारी रहा।

भाकियू प्रवक्ता बबलू जिटौली और मेरठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतू नागपाल और सदस्य शैंकी वर्मा ने बताया कि भारत बंद के दौरान जिले को चारों तरफ से चक्का जाम करके बंद किया गया।

जिटौली के अनुसार, मेरठ में एनएच-58 पर शिवाय टोल प्लाजा, सकौती और परतापुर तिराहा, मेरठ-करनाल रोड पर जंगेठी, दबथुआ, भूनी चौराहा और रिठाली, मेरठ-पौड़ी हाईवे पर बहसूमा और छोटा मवाना, बना-मसूरी, मेरठ-बागपत रोड पर जानी, मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पूठ गंगनहर और किला-गढ़ रोड तिराहा व भटीपुरा गांव के सामने चक्का जाम रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट