जरुरी जानकारी | तेल-तिलहनों में कारोबार का मिला जुला रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सस्ते आयातित तेलों की भरमार के बीच देशी तेलों के बिल्कुल नहीं खपने की स्थिति के कारण सोमवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में कारोबार का मिला-जुला रुख दिखाई दिया। मंडियों में नहीं खपने की स्थिति के बीच सरसों तेल-तिलहन और तेल मिलों को पेराई बेपड़ता बैठने के कारण सोयाबीन तिलहन कीमतों में गिरावट आई।

नयी दिल्ली, 12 जून सस्ते आयातित तेलों की भरमार के बीच देशी तेलों के बिल्कुल नहीं खपने की स्थिति के कारण सोमवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में कारोबार का मिला-जुला रुख दिखाई दिया। मंडियों में नहीं खपने की स्थिति के बीच सरसों तेल-तिलहन और तेल मिलों को पेराई बेपड़ता बैठने के कारण सोयाबीन तिलहन कीमतों में गिरावट आई।

दूसरी ओर सबसे सस्ते सूरजमुखी तेल की मौजूदगी में कच्चे पामतेल (सीपीओ) का आयात कम हो रहा है और इस तेल की कमी होने से सीपीओ और पामोलीन तेल में सुधार देखा गया। मंडियों में आवक की कमी होने से बिनौला तेल कीमतों में भी मजबूती देखी गई।

सस्ते आयातित तेलों की मौजूदगी में सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में आज नरमी का रुख रहा।

सूत्रों ने कहा कि कांडला पोर्ट पर सूरजमुखी तेल का जरूरत से काफी अधिक मात्रा में आयात हो रहा है।

मंडियों में बिनौला की आवक भी काफी घटकर अब 50-55 हजार गांठ रह गई है और इसकी कमी होने से बिनौला तेल में सुधार है।

सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 4,720-4,820 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,225-6,285 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,330-2,605 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,170 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,565 -1,645 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,565 -1,675 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,100 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,065-5,140 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,840-4,915 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू