खेल की खबरें | मिताली का अर्धशतक, पर केट क्रास के सामने बिखरी भारतीय टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मिताली राज ने फिर से अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने और केट क्रास की घातक गेंदबाजी के कारण भारत बुधवार को यहां दूसरे महिला एकदिवसीय दिन रात्रि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 221 रन ही बना पाया।

टांटन, 30 जून मिताली राज ने फिर से अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने और केट क्रास की घातक गेंदबाजी के कारण भारत बुधवार को यहां दूसरे महिला एकदिवसीय दिन रात्रि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 221 रन ही बना पाया।

मिताली ने रन आउट होने से पहले 92 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 59 रन बनाये। उन्होंने पिछले मैच की तुलना में रन बनाने को प्राथमिकता दी थी लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के कारण वह भी दबाव में आ गयी। मध्यम गति की गेंदबाज क्रास ने 34 रन देकर पांच जबकि बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये।

भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद शेफाली वर्मा (55 गेंदों पर 44 रन) और स्मृति मंधाना (30 गेंदों पर 22 रन) ने पहले विकेट के लिये 54 रन जोड़े लेकिन 21 रन के अंदर तीन विकेट गंवाने से टीम दबाव में आ गयी। बाद में मिताली और हरमनप्रीत कौर (39 गेंदों पर 19 रन) के बीच चौथे विकेट के लिये 68 रन जोड़े लेकिन यह साझेदारी टूटते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। भारत ने फिर से कई खाली गेंदे जाने दी जो उसके लिये चिंता का विषय है।

क्रास ने 12वें ओवर में दूसरे बदलाव के रूप में गेंद संभाली तथा आते ही मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स (आठ) को पवेलियन की राह दिखायी। मंधाना उनकी गुडलेंथ गेंद को कट करने के प्रयास में विकेटों में खेल गयी जबकि जेमिमा की टाइमिंग सही नहीं थी और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हवा में लहरा गयी थी।

शेफाली जब 21 रन पर थी तब कैथरीन ब्रंट की गेंद पर लॉरेन विनफील्ड हिल ने मिडऑफ पर उनका आसान कैच छोड़ा। अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही यह 17 वर्षीय बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पायी और एक्लेस्टोन की गेंद को आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हो गयी।

मिताली और हरमनप्रीत ने इसके बाद जिम्मा संभाला। मिताली ने सहजता से रन बटोरे और इस बीच कुछ अच्छे शॉट लगाये लेकिन हरमनप्रीत को शुरू से संघर्ष करना पड़ा। क्रास के दूसरे स्पैल में उन्होंने भी जेमिमा की तरह गेंद हवा में लहराकर अपना विकेट इनाम में दिया। क्रास ने इसके बाद दीप्ति शर्मा (12 गेंदों पर पांच) और स्नेह राणा (सात गेंदों पर पांच) को आउट करके अपने करियर में दूसरी बार मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा किया।

मिताली ने 80 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 57वां अर्धशतक पूरा किया लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने का क्रम नहीं रुका जिसका दबाव उन पर साफ दिख रहा था। वह आखिर में तीसरा रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गयी। झूलन गोस्वामी (19 गेंदों पर नाबाद 19 रन) और पूनम यादव (15 गेंदों पर 10 रन) ने आखिरी विकेट के लिये 22 गेंदों पर 29 रन जोड़े जिससे भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा।

भारतीय टीम ने पिछले मैच को आठ विकेट से गंवाने वाली टीम में तीन बदलाव किये तथा पूनम राउत, पूजा वस्त्राकर और एकता बिष्ट की जगह जेमिमा, स्नेह राणा और पूनम यादव को अंतिम एकादश में रखा। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\