खेल की खबरें | मिताली, मंधाना आईसीसी वनडे रैंकिंग में दो पायदान खिसकी, लानिंग दूसरे स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान मिताली राज और स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी आईसीसी महिला वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग में दो पायदान खिसककर क्रमश: चौथे और दसवें स्थान पर पहुंच गई ।

दुबई, आठ मार्च कप्तान मिताली राज और स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी आईसीसी महिला वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग में दो पायदान खिसककर क्रमश: चौथे और दसवें स्थान पर पहुंच गई ।

मिताली महिला विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ नौ ही रन बना सकी जबकि मंधाना ने 75 गेंद में 52 रन बनाये ।

भारत की स्नेह राणा (नाबाद 53) और पूजा वस्त्राकर (67 रन) ने अर्धशतक बनाये ।भारत ने पाकिस्तान पर 107 रन से जीत दर्ज की ।

वस्त्राकर 64वें स्थान पर है जबकि राणा शीर्ष 100 में नहीं है । गेंदबाजों में झूलन गोस्वामी चौथे स्थान पर बनी हुई है जबकि हरफनमौला दीप्ति शर्मा हरफनमौलाओं की रैंकिंग में छठे स्थान पर है।

विश्व कप के पहले पांच मैचों के बाद रैंकिंग में काफी उतार चढाव आया है । आस्ट्रेलिया की मेग लानिंग बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर आ गई । वह शीर्ष पर काबिज हमवतन एलिसा हीली से 15 रेटिंग अंक ही पीछे है ।

वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज बल्लेबाजों, गेंदबाजों और हरफनमौलाओं की रैंकिंग में भी आगे आई हैं । वह हरफनमौलाओं की रैकिंग में शीर्ष पांच में पहुंचकर चौथे स्थान पर है । वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 12 पायदान चढकर 20वें और गेंदबाजों में तीन पायदान चढकर 10वें नंबर पर है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू