Mitchell Marsh: टेस्ट क्रिकेट से चार साल तक बाहर रहने के बाद मिशेल मार्श ने की जबर्दस्त वापसी

इसके बाद उन्होंने एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज के रूप में अपनी उपयोगिता साबित करना जारी रखा और अब वह ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के अहम अंग बन गए हैं.

Mitchell Marsh (Photo Credit: Cricket.Aus)

इसके बाद उन्होंने एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज के रूप में अपनी उपयोगिता साबित करना जारी रखा और अब वह ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के अहम अंग बन गए हैं. मार्श ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 90 और नाबाद 63 रन की उपयोगी पारियां खेली और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. उन्होंने इसके साथ ही स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम का कीमती विकेट भी लिया. यह भी पढ़ें: AUS vs PAK: 'गेंदबाजों ने पाकिस्तान को निराश किया', पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अजहर अली का बयान

मार्श को 11 पारियों में से सात पारियों में दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाने के कारण दिसंबर 2019 में टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 45 रन था. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि अब मार्श में सबसे बड़ा बदलाव यह देखने को मिला कि वह किसी अन्य की बल्लेबाजी शैली की नकल करने के बजाय अपने मजबूत पक्षों को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी कर रहा है.

कमिंस ने कहा,‘‘कोई भी प्रारूप हो उसका दृष्टिकोण स्पष्ट है। वह जानता है कि रन कैसे बनाने हैं और वह वास्तव में इसकी परवाह नहीं कर रहा है कि वह एक बल्लेबाज के रूप में कैसा दिखता है. मुझे लगता है कि मार्श ने खेल के प्रति अपनी रणनीति तय कर ली है.’’

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी धरती पर लगातार 15 टेस्ट मैच जीत लिए हैं तथा वह 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के मैच में इसे जारी रखने की कोशिश करेगा. तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट