देश की खबरें | दिल्ली में छाई रही धुंध, अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को बीते 24 घंटों के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के 392 यानी 'बेहद खराब' श्रेणी में रहने से दिनभर धुंध छाई रही। इस बीच अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, दो नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को बीते 24 घंटों के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के 392 यानी 'बेहद खराब' श्रेणी में रहने से दिनभर धुंध छाई रही। इस बीच अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

वायु गुणवत्ता के 37 निगरानी केंद्रों में से कम से कम 18 केंद्रों ने एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया। एक्यूआई मुंडका में 460, रोहिणी में 454, बवाना में 452 और आनंद विहार में 450 दर्ज हुआ।

आनंद विहार, बवाना, मुंडका और पंजाबी बाग के वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में रहा। वहीं 28 निगरानी केंद्रो पर एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा।

मौसम विभाग ने दिल्ली में आगामी तीन दिनों तक हल्की धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में कहा गया कि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 फीसदी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी