देश की खबरें | मिश्र ने युवाओं को कृषि से जोड़े जाने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कृषि शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न फसलों की उच्च गुणवत्तायुक्त किस्मों के विकास के साथ स्थान विशेष की जलवायु के अनुरूप अधिक उत्पादन की खेती का प्रसार किए जाने का आह्वान किया है।

जयपुर, 17 जुलाई राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कृषि शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न फसलों की उच्च गुणवत्तायुक्त किस्मों के विकास के साथ स्थान विशेष की जलवायु के अनुरूप अधिक उत्पादन की खेती का प्रसार किए जाने का आह्वान किया है।

उन्होंने ऐसे शोध कार्यों में रूचि लेकर कार्य करने पर भी जोर दिया है, जिनसे किसानों को कृषि से अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने युवाओं को कृषि से अधिक से अधिक जोड़े जाने के लिए कृषि प्रबन्ध के नवीन पाठ्यक्रमों की पहल किए जाने की भी आवश्यकता जताई।

मिश्र ने शनिवार को जोबनेर के श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि महाविद्यालय के एक समारोह में कहा , ‘‘कृषि में इस बात पर ध्यान देना बहुत जरूरी है कि हम देखा-देखी विदेशी परियोजनाओं को ही नहीं अपनाएं बल्कि हमारी जलवायु, मिट्टी की उर्वरा शक्ति और सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी की उपलब्धता के अनुरूप फसलों का अधिक उत्पादन लेने के प्रयास करें।’’

उन्होंने कृषि शोध एवं अनुसंधान में भारतीय चिंतन और दृष्टि का अधिकाधिक समावेश किए जाने का भी आह्वान किया। उन्होंने जोबनेर कृषि महाविद्यालय द्वारा 74 वर्षों की गौरवमय यात्रा पूर्ण करने की चर्चा करते हुए कहा कि देश का यह पहला कृषि शिक्षा का उच्च शिक्षा केन्द्र आज विश्वविद्यालय के रूप में कृषि शिक्षा, शोध एवं अनुसंधान के साथ प्रसार शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कृषि शिक्षा में गुणवत्ता के साथ आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए भी आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पानी की कमी के कारण राजस्थान अकाल और सूखे की मार से जूझता रहा है, इन चुनौतियों के बावजूद प्रदेश में कृषि क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में प्रदेश में पांच कृषि विश्वविद्यालयों की स्थापना के साथ-साथ बड़ी संख्या में कृषि महाविद्यालय खोले गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों को शिक्षण के साथ-साथ शोध पर भी विशेष ध्यान देना होगा तथा यह सुनिश्चित करना होगा कि इन शोध कार्यों का लाभ किसानों को मिले।

कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया ने कहा कि किसानों और पशुपालकों के हित को ध्यान में रखते हुए देश में पहली बार राजस्थान में कृषि बजट अलग से पेश करने का ऐतिहासिक निर्णय किया गया है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, भारत सरकार के सचिव, डॉ. त्रिलोचन महापात्र ने कहा कि देश के कृषि विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए कुलपतियों की एक कमेटी का गठन किया गया है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े