राजस्थान: मिश्र, गहलोत एवं वसुंधरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

जयपुर, 17 सितंबर: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है. मिश्र ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से विश्व भर में भारत का गौरव बढ़ा है. भारत तेजी से महाशक्ति की ओर अग्रसर होता प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स (पूर्व में ट्वीट) पर कहा ‘‘देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर आपको स्वस्थ, सुखी व सुदीर्घ जीवन प्रदान करें. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक्स (पूर्व में ट्वीट) पर कहा ‘‘ भारत के नवनिर्माण में दिलो-जान से जुटे मां भारती के यशस्वी पुत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने कहा ‘‘ईश्वर की कृपा सदैव आप पर बनी रहे। आप स्वस्थ व दीर्घायु हों तथा एक कर्मयोगी के रूप में ऐसे ही राष्ट्र सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें, ऐसी मेरी कामना है.‘‘ उन्होंने आगे कहा ‘‘बीते 9 वर्षों में अनेकानेक कल्याणकारी योजनाओं से आपने हर वर्ग का उत्थान कर देश में गरीब कल्याण की मिसाल पेश की है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\