देश की खबरें | पूजा स्थल पर मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जिंद जिले के एक गांव में धार्मिक स्थल पर एक मंदबुद्धि महिला के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जींद, सात जनवरी हरियाणा के जिंद जिले के एक गांव में धार्मिक स्थल पर एक मंदबुद्धि महिला के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सदर थाना इलाके के एक गांव की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं अन्य अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि सदर थाना इलाके के गांव में लगभग 32 वर्षीय मंदबुद्धि महिला पिछले काफी समय से अपने मायके में पिता के पास रह रही है। गत दिवस दोपहर बाद गांव का ही सुनील महिला को अपने साथ आबादी से कुछ दूरी पर बने पूजा स्थल पर ले गया और उसके साथ कथित दुष्कर्म करने लगा।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान दो व्यक्ति पूजा अर्चना के लिए पूजा स्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी महिला को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बारे में जब महिला के परिजनों को पता चला तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मंदबुद्धि महिला के पिता की शिकायत पर सुनील के खिलाफ दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि फिलहाल पीडि़ता के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\