खेल की खबरें | मिसबाह पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता पद से हटेंगे, मुख्य कोच बने रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मिसबाह उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की अपनी जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देने के लिये मुख्य चयनकर्ता पद से हटने का फैसला किया है।

कराची, 14 अक्टूबर मिसबाह उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की अपनी जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देने के लिये मुख्य चयनकर्ता पद से हटने का फैसला किया है।

मिसबाह ने बुधवार को लाहौर में कहा कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सूचित कर दिया है कि वह 30 नवंबर को मुख्य चयनकर्ता पद से हट जाएंगे।

यह भी पढ़े | IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के रिएक्शन को देखकर अंपायर पॉल राइफल ने नहीं दिया वाइड, डेविड वार्नर ने डगआउट से दी ये प्रतिक्रिया; देखें वीडियो.

वह पिछले साल सितंबर से मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं।

मिसबाह ने कहा, ‘‘मैं जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली आगामी शृंखला के लिये टीम का चयन करूंगा लेकिन इसके बाद मैं केवल मुख्य कोच की अपनी भूमिका पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। ’’

यह भी पढ़े | DC vs RR, IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में होगी रोमांचक जंग, कप्तान स्टीव स्मिथ पिछली हार का ले सकते हैं बदला.

इस पूर्व कप्तान ने कहा कि वह बोर्ड या किसी अन्य के दबाव में मुख्य चयनकर्ता पद से नहीं हट रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से मेरा खुद का फैसला है। मैंने यह फैसला इसलिए किया क्योंकि मुझे लगता है कि एक समय में दो महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाना आसान नहीं है। मैं राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। ’’

मिसबाह ने कहा, ‘‘जिसे भी मुख्य चयनकर्ता चुना जाएगा मैं उसके साथ पूरा सहयोग करूंगा और पाकिस्तानी टीम को प्रत्येक प्रारूप में शीर्ष तीन में ले जाने के लिये प्रयासरत रहूंगा। ’’

दिलचस्प बात यह है कि पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल में कहा था कि उनकी मुख्य चयनकर्ता पद के लिये बोर्ड के साथ बातचीत चल रही है।

बोर्ड ने हालांकि इसका खंडन करते हुए कहा था कि उसकी मिसबाह की जगह किसी अन्य को मुख्य चयनकर्ता बनाने की योजना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी