देश की खबरें | मीराबाई रिहैब जारी रखने के लिए विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू अगले सप्ताह बहरीन के मनामा में होने वाली भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेल पायेंगी क्योंकि वह अपना ‘रिहैबिलिटेशन’ जारी रखेंगी।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू अगले सप्ताह बहरीन के मनामा में होने वाली भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेल पायेंगी क्योंकि वह अपना ‘रिहैबिलिटेशन’ जारी रखेंगी।

पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई (30 वर्ष) ने अगस्त में पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 49 किग्रा श्रेणी में चौथे स्थान पर रहने के बाद से किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है।

मुख्य राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने पीटीआई को बताया, ‘‘पेरिस ओलंपिक के बाद मीरा अभी भी रिहैबिलिटेशन में हैं। वह इस विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेगी। ’’

पिछले साल एशियाई खेलों में कूल्हे की चोट लगने के बाद मीराबाई की फिटनेस को लेकर पेरिस ओलंपिक के दौरान भी चर्चा होती रही।

एशियाई खेलों में पदक जीतने का उनका सपना पिछले साल टूट गया था क्योंकि वह सिर्फ यही ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं।

शर्मा ने कहा, ‘‘उसके लिए स्वस्थ होना अहम है क्योंकि हमें 2026 राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों की तैयारी शुरू करनी होगी। ’’

चानू की अनुपस्थिति में राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव छह दिसंबर से शुरू होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगी। ज्ञानेश्वरी (21 वर्ष) 49 किलो वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता बिंदियारानी देवी (55 किग्रा) और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और खेलो इंडिया भारोत्तोलन लीग की स्वर्ण विजेता दितिमोनी सोनोवाल (64 किग्रा) अन्य दो भारतीय भारोत्तोलक हैं जो विश्व प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

तीनों पटियाला में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं और अगले सप्ताह बहरीन के लिए रवाना होंगी।

टीम :

महिला:

ज्ञानेश्वरी यादव (49 किग्रा), बिंदिरानी देवी (55 किग्रा), दितिमोनी सोनोवाल (64 किग्रा)।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट