देश की खबरें | अल्पसंख्यक आयोग ने अफगानिस्तान से आए हिंदुओं और सिखों के लिए वीजा का मुद्दा उठाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से आए सिख और हिंदू समुदाय के लोगों के लिए दीर्घकालीन वीजा का मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाया है और उसे हर सहयोग का आश्वासन मिला है।
नयी दिल्ली, 12 नवंबर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से आए सिख और हिंदू समुदाय के लोगों के लिए दीर्घकालीन वीजा का मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाया है और उसे हर सहयोग का आश्वासन मिला है।
आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया, ‘‘सितंबर में हमारे आयोग के एक दल ने ऐसे कई लोगों से मुलाकात की थी, जो पिछले दिनों अफगानिस्तान से लौटे हैं। इनमें सिख, हिंदू और कुछ मुस्लिम भी हैं।’’
लालपुरा ने कहा कि अक्टूबर में उन्होंने अफगानिस्तान से आए लोगों के दीर्घकालीन वीजा का मुद्दा गृह मंत्री के समक्ष उठाया था और उन्हें पूरे सहयोग का आश्वासन मिला है।
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से उन लोगों की मदद के लिए भी कदम उठाया, जो लंबे समय से भारत में रह रहे हैं।
लालपुरा के मुताबिक, लंबे समय से रह रहे 200 अफगान नागरिकों ने नागरिकता के लिए आवेदन दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)