देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली।

चंडीगढ़, 30 दिसंबर हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली।

हालांकि, दोनों राज्यों के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह दृश्यता कम रही।

मौसम विभाग की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में करनाल का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल का 9.5 डिग्री सेल्सियस, अंबाला का 10.8 डिग्री सेल्सियस, सिरसा का 9.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि रोहतक का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में, मोहाली में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, मुक्तसर में 10 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 10.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बठिंडा और अमृतसर में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी