देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के न्यूनतम तापमान में बुधवार को बढ़ोतरी हुई और यह 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में बुधवार को बढ़ोतरी हुई और यह 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को शहर शीतलहर की चपेट में रहा और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम था।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है इसलिए शीतलहर की स्थिति वापस आ सकती है।

उन्होंने कहा, “मैदानी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं से पारा और नीचे गिर सकता है।”

मैदानी इलाकों में यदि न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस हो जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा कर देता है।

गंभीर शीतलहर की स्थिति तब होती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड