देश की खबरें | दिल्ली में ठंड से मामूली राहत, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी दिल्ली में बुधवार को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में जनवरी में अब तक पांच ठंडे दिन और पांच शीतलहर वाले दिन अनुभव किए गए हैं जो पिछले 13 वर्षों में सबसे अधिक है।

आईएमडी के अनुसार, शहर में मुख्यतः आसमान साफ रहा और मध्यम कोहरा देखा गया।

दिल्ली की विभिन्न वेधशालाओं में मंगलवार देर रात दृश्यता में सुधार देखा गया। रात 11 बज कर 45 मिनट पर सफदरजंग में दृश्यता 500 मीटर और पालम में 700 मीटर दर्ज की गई।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे से 600 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई।

भारतीय रेलवे के अनुसार, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चलीं।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में बना हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे एक्यूआई 392 दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को एक्यूआई 376 दर्ज किया गया था।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी