देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार, तीन किशोर पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली में 12 वर्षीय एक लड़की के साथ एक व्यक्ति तथा तीन किशोरों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। एक महिला किशोरी को बहला-फुसला कर एक सुनसान स्थान पर ले गई थी, जहां उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जनवरी उत्तरी दिल्ली में 12 वर्षीय एक लड़की के साथ एक व्यक्ति तथा तीन किशोरों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। एक महिला किशोरी को बहला-फुसला कर एक सुनसान स्थान पर ले गई थी, जहां उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिसने बताया कि पुरुष और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं तीन आरोपी किशोरों को पकड़ा गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना दो जनवरी को यहां के सदर बाजार इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की कचरा बीनने का काम करती है और कचरा बीनने के लिए सदर बाजार इलाके में आई थी।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी महिला वहां एक चाय की दुकान पर नियमित तौर पर आती थी और लड़की को पहचानती थी। वह बहला-फुसला कर लड़की को किसी सुनसान जगह पर ले गई जहां 12, 14 और 15 वर्ष के तीन किशोर तथा चाय के दुकान का मालिक सुरेश (38) उनका इंतजार कर रहे थे।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कथित तौर पर लड़की को एक टेंट में ले गई और वहां तीनों नाबालिगों तथा पुरुष ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने लड़की को घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी ।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई जब लड़की चार जनवरी को कचरा बीनने फिर से सदर बाजार इलाके में आई और उसने घटना की जानकारी अपने एक रिश्तेदार को दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां सदर बाजार थाने में एक टीम गठित की गई और मौके पर भेजी गई, चाय की दुकान के मालिक सुरेश और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपी किशोरों को पकड़ लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत दर्ज किए गए हैं। उसकी चिकित्सकी जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी