देश की खबरें | बुलंदशहर में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुलंदशहर में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर (उप्र), 17 जुलाई बुलंदशहर में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में 28 जून को चार किशोरों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था और उसने मंगलवार को अपनी जान दे दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लड़की का शव मंगलवार को उसके घर में मिला और थाना खुर्जा नगर से पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 साल लड़की 28 जून को दोपहर में घर के बाहर अपने तीन साल के भाई के साथ बैठी थी, तभी उसी के मोहल्ले का एक किशोर अपनी मोटरसाइकिल से आया और उसके पास आकर खड़ा हो गया।

उन्होंने बताया कि उसका भाई मोटरसाइकिल पर बैठने की जिद करने लगा और इतने में किशोर के तीन दोस्त भी दूसरी मोटरसाइकिल से वहां आ गए और लड़की और उसके भाई को एक कोठरी में ले गए और कथित तौर पर चारों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

इस घटना के बाद लड़की अपने रिश्तेदार के यहां चली गई और उन्हें आप बीती बताई। इसके बाद वह रिश्तेदार लड़की को लेकर उसकी मां के पास लाईं और सारी घटना बताई।

महिला की तरफ से थाना खुर्जा नगर में दो जुलाई को इन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद संबंधित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

खुर्जा क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट