Delhi Rape Case: दिल्ली में नाबालिग लड़की से बलात्कार, किशोर समेत दो गिरफ्तार

दिल्ली में 16 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार करने के आरोप में एक किशोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नयी दिल्ली, 26 मार्च : दिल्ली में 16 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार करने के आरोप में एक किशोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 मार्च को वह घर में अकेली थी और उसी दौरान दो आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया. वह दोनों उसके पड़ोसी हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ उसी दिन भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) और पोक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था.

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम के मीना ने बताया कि शिकायत के आधार पर 25 वर्षीय जुनैद खान को उत्तर प्रदेश के अमरोहा से गिरफ्तार किया गया था जबकि किशोर को दिल्ली के शास्त्री नगर से गिरफ्तार किया गया था. डीसीपी ने कहा, ''आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपने मोबाइल फोन और स्थान बदले, लेकिन पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड से उनका पता लगाया. उन्हें भागने से रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी भी की गई.'' यह भी पढ़ें : गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय बुधवार को करेगा सुनवाई

डीसीपी मीना ने कहा, ''पूछताछ के दौरान खान और किशोर ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.'' पुलिस के मुताबिक, खान के खिलाफ केशवपुरम, सीमापुरी और पश्चिम विहार समेत विभिन्न पुलिस थानों में छीना-झपटी, चोरी और शस्त्र अधिनियम के 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड