नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिले : उमा भारती

उमा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ''जिला दमोह में एक बालिका के साथ जो अमानवीय कृत्य हुआ वह इतना भयानक और दुखद है कि इस पर टिप्पणी करने के लिए भी हिम्मत चाहिए। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट (त्वरित अदालत) में लेकर अपराधी को फांसी होनी चाहिए।''

जमात

दमोह/भोपाल, 24 अप्रैल भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी आंखें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की है।

उमा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ''जिला दमोह में एक बालिका के साथ जो अमानवीय कृत्य हुआ वह इतना भयानक और दुखद है कि इस पर टिप्पणी करने के लिए भी हिम्मत चाहिए। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट (त्वरित अदालत) में लेकर अपराधी को फांसी होनी चाहिए।''

उन्होंने कहा, ''एक मानव शरीर में पैदा हुआ व्यक्ति ऐसा जघन्य कृत्य कैसे कर सकता है, यह बहुत ही चिंता एवं भय की बात है। हमारे प्रदेश मध्य प्रदेश में बलात्कारियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर फांसी की सजा का प्रावधान है फिर भी ऐसा अपराध करने वाले को भय क्यों नहीं लगा। यह चिंता का विषय है।''

उमा ने आगे लिखा, ''मुझे मिली जानकारी के अनुसार इस नन्हीं बेटी की सांस अभी चल रही है। मैं उसके स्वस्थ एवं कुशल रहने की भगवान से प्रार्थना करती हूं एवं उसकी नेत्र ज्योति की वापसी के लिए भी हम सबको मिलकर कोई रास्ता सोचना चाहिए। मैं इस घटना से बहुत ही विचलित एवं स्तब्ध हूं।''

इसी बीच, दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने बताया कि इस बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सचिन सेन :22: को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल किया है।

एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने बताया कि बच्ची को पांच रुपए की टॉफी का लालच देकर वह एक सूने मकान में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या करने के इरादे से आंख पर वार किए थे, जिससे उसकी दोनों आंखें बुरी तरह जख्मी हो गई।

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है, ''दमोह ज़िले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उस दरिंदे को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी। बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।''

इसी बीच, कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ''शिवराज जी, ये प्रदेश में क्या हो रहा है। लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद? दमोह के जबेरा में एक मासूम बालिका की दोनो आँख फोड़ने व दरिंदगी की भी बात सामने आ रही है। इतनी नृशंस, दरिंदगी भरी घटना, वो भी लॉकडाउन के दौरान। जहाँ आमजन आवश्यक वस्तुओं के लिये भी घर से बाहर तक नहीं जा पा रहा है, वहाँ अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदेश में रेप, हत्या, किसान की हत्या, गोलीबाज़ी, चाकूबाज़ी की घटनाएँ जारी। एक माह की आपकी सरकार प्रदेश को किस ओर ले जा रही है।’’

उन्होंने आगे लिखा, ''मासूम बालिकाएँ भी सुरक्षित नहीं? सरकार मासूम बालिका का इलाज करवाये। परिवार की हरसंभव मदद हो। दोषी व लापरवाह ज़िम्मेदारों पर भी कड़ी कार्रवाई हो।''

मालूम हो कि छह साल की इस बच्ची का बुधवार शाम को उस वक्त अपहरण किया गया जब वह अपने घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोपी ने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसकी दोनों आंखे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी थी। इसके अलावा, उसके चेहरे एवं गालों पर भी चोटें आयी हैं। बृहस्पतिवार सुबह बच्ची के घर से 50 मीटर की दूरी पर एक खंडहर पड़े मकान में लकड़ी खोजने गए एक युवक को जमीन पर पड़ी हुई वह नजर आई जिसके हाथ बंधे हुए थे व दोनों आंखों से खून बह रहा था। उसका इलाज जबलपुर के एक अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड