देश की खबरें | नाबालिग लड़की की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस को एकतरफा प्रेम का संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही 16 वर्षीय एक लड़की की एक युवक ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

बालाघाट (मप्र), सात सितंबर मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही 16 वर्षीय एक लड़की की एक युवक ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस को संदेह है कि सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में उसकी हत्या की है।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) दुर्गेश आर्मो ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार शाम चार बजे के आसपास उस वक्त हुई, जब कक्षा 11 की यह छात्रा किरनापुर थानाक्षेत्र के कोदूबर्रा गांव में अपनी सहेलियों के साथ साइकिल पर स्कूल से घर जा रही थी।

उन्होंने कहा कि हत्यारे की पहचान हो गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसी बीच, किरनापुर थाने के प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि एक युवक ने रास्ते में धारदार हथियार से उसकी हत्या की और मौके से फरार हो गया। यादव के अनुसार साथ की लड़कियों ने आरोपी को देखा है और उसकी तलाश जारी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक छात्रा से प्रेम करता था, जो छात्रा को पसंद नहीं था। इसी एकतरफा प्रेम में युवक ने उसकी हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\