देश की खबरें | नाबालिग लड़की मजदूरी मामला : अदालत में पेश हुए सपा विधायक जाहिद बेग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के भदोही विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद बेग एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर मजदूरी कराने और एक अन्य को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सोमवार को भदोही में सांसद/विधायक अदालत में पेश हुए।

भदोही, 23 सितंबर उत्तर प्रदेश के भदोही विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद बेग एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर मजदूरी कराने और एक अन्य को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सोमवार को भदोही में सांसद/विधायक अदालत में पेश हुए।

जाहिद बेग के वकील मजहर शकील के मुताबिक, सिविल जज (सीनियर डिविजन) अविनाश रंजन ने मामले की सुनवाई आठ अक्टूबर को तय की है।

अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में प्रयागराज की जिला जेल भेज दिया। सोमवार की सुनवाई के दौरान बेग ने 19 सितंबर को आत्मसमर्पण के दौरान उनके साथ की गई पुलिस कार्रवाई पर एक याचिका दायर करने की अनुमति मांगी, जिस पर न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि याचिका प्रयागराज की जिला जेल के माध्यम से भेजी जाए।

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किए गए जाहिद बेग और उनके बेटे को शुक्रवार को अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया था।

भदोही के जिला जेल के जेलर सुबेदार यादव ने बताया कि भदोही विधायक जाहिद बेग को प्रयागराज की जिला जेल में भेजा गया है, जबकि उनके बेटे ज़ाईम बेग को वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया है।

यादव ने कहा, "विधायक के बेटे को बुधवार (18 सितंबर) को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद बृहस्पतिवार (19 सितंबर) को जाहिद बेग ने आत्मसमर्पण कर दिया।"

जिलाधिकारी विशाल सिंह के आदेश के अनुसार, दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग जेलों में ले जाया गया।

विधायक और उनकी पत्नी पर एक घरेलू सहायिका को आत्महत्या के लिए उकसाने, श्रम क़ानून का उल्लंघन समेत कई गंभीर आरोप हैं। गत नौ सितंबर को 17 साल की एक किशोरी ने विधायक आवास के तीसरे तल पर बने कमरे में खुदकुशी कर ली थी और इसके अगले दिन एक अन्य किशोरी को विधायक के घर से मुक्त कराया था।

विधायक, उनकी पत्नी और उनके बेटे के खिलाफ एक नाबालिग लड़की को जबरन श्रम कराने तथा एक अन्य को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। नाबालिग लड़की की आत्महत्या और विधायक के आवास पर काम करने वाली 17 वर्षीय लड़की को छुड़ाने के बाद स्थानीय मानव तस्करी निरोधक इकाई ने जांच शुरू की थी।

श्रम विभाग ने भी विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। इस बीच, शुक्रवार (20 सितंबर) को जाहिद बेग के खिलाफ एक तीसरा मामला दर्ज किया गया, जिसमें पिछले दिन जिला अदालत में व्यवधान के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने कहा था कि विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस के काम में बाधा डाली और कई अधिकारियों पर शारीरिक हमला किया।

जाहिद बेग और उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ ज्ञानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी