Rajasthan: राजस्थान के जयपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पीड़िता ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के धौलपुर जिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने रविवार रात को कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद अपने मकान में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

जयपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने रविवार रात को कथित सामूहिक दुष्कर्म (Gang-rape) के बाद अपने मकान में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दो युवकों-बंटी (23) और हरकेश (20) ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद बाद उसने यह कदम उठाया. धौलपुर के पुलिस अधीक्षक केसर सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि बंटी और हरकेश ने उनके मकान में घुसकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उन्होंने यह स्वीकार किया है कि वो लड़की से मिलने रविवार रात उसके घर के पास गये थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की और बंटी पिछले कुछ समय से एक दूसरे को जानते थे और बंटी रविवार रात अपने दोस्त हरकेश के साथ उससे मिलने गया था. यह भी पढ़े | Article 370: अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में सरकारी भर्ती को लेकर युवाओं में नाराजगी.

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि लड़की के साथ कथित दुष्कर्म हुआ था या नहीं. लड़की के पिता की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश