जरुरी जानकारी | कृषि मंत्रालय जैविक और प्राकृतिक खेती से संबंधित प्रस्तावों का समर्थन करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से संबंधित सभी प्रस्तावों का समर्थन करेगा।

नयी दिल्ली, 19 मार्च कृषि मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से संबंधित सभी प्रस्तावों का समर्थन करेगा।

एक सरकारी बयान के अनुसार, 18-19 मार्च को गाजियाबाद के राष्ट्रीय जैविक और प्राकृतिक खेती केंद्र (एनसीओएनएफ) द्वारा जैविक खेती पर दो दिन की राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम और प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्रालय के निदेशक (वित्त) के एम एस खालसा ने एनसीओएनएफ के निदेशक गगनेश शर्मा और कृषि मंत्रालय के सलाहकार ए के यादव के साथ किया।

खालसा ने आज की दुनिया में जैविक खेती के बढ़ते महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जैविक और प्राकृतिक खेती से संबंधित प्रस्तावों के प्रचार और कार्यान्वयन के लिए समर्थन पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा उन्होंने प्रमाणीकरण और जैविक लागत गुणवत्ता प्रबंधन के महत्व पर चर्चा की और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करने के लिए जैविक और प्राकृतिक उत्पादों के विपणन के संभावित अवसरों पर प्रकाश डाला।

यादव ने भारत में जैविक खेती की स्थिति पर अपनी र्दृष्टिकोण साझा किया और किसानों और अंशधारकों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए जैविक उपज के उत्पादन और प्रसंस्करण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें