विदेश की खबरें | सीरिया की अरब लीग में वापसी पर बैठक करेंगे अरब देशों के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक दशक से ज्यादा समय पहले सीरिया की अरब लीग की सदस्यता निलंबित कर दी गई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक दशक से ज्यादा समय पहले सीरिया की अरब लीग की सदस्यता निलंबित कर दी गई थी।

अरब लीग के एक प्रवक्ता गमल रुश्दी ने पुष्टि की कि रविवार को होने वाली बैठक ऐसे समय हो रही है जब मिस्र और सऊदी अरब समेत कुछ अरब देशों ने सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद के साथ संबंध फिर शुरू किए हैं और उनके विदेश मंत्रियों ने हाल के हफ्तों में दमिश्क का दौरा किया है।

सीरिया के विदेश मंत्री ने भी अप्रैल में काहिरा और सऊदी की राजधानी रियाद का दौरा किया। एक दशक से अधिक समय में यह इस तरह की पहली यात्रा थी।

सीरिया की सदस्यता 22 सदस्यीय अरब लीग में 12 साल पहले युद्ध के शुरुआती महीनों में निलंबित कर दी गई थी और अरब देशों ने बाद में आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे।

मार्च 2011 के बाद से इस संघर्ष में लगभग पांच लाख लोग मारे गए थे। देश की यूद्ध पूर्व 2.3 करोड़ की आबादी में से आधे लोगों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा था।

सऊदी अरब 19 मई को अगले अरब लीग शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जब सीरिया की सदस्यता का मुद्दा व्यापक रूप से उठने की उम्मीद है। कुछ सदस्यों, मुख्य रूप से गैस समृद्ध कतर ने संगठन में दमिश्क की वापसी का विरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 2nd T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच होगा दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Pakistani Spy Arrested: राजस्थान में पाकिस्तान का जासूसी नेटवर्क ध्वस्त; आतंकी शहजाद भट्टी का करीबी गिरफ्तार, संवेदनशील वीडियो भेजने का आरोप

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

'देश में कोई लॉकडाउन नहीं होगा': किरेन रिजिजू ने अफवाहों पर लगाया विराम; पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को बताया 'ऐतिहासिक कदम'