देश की खबरें | मध्यप्रदेश में सदन में पूछे गए प्रश्नों का सीधा उत्तर दें मंत्री : विधानसभा अध्यक्ष तोमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि सरकार को सदन में पूछे गए प्रश्नों का सीधा जवाब देना चाहिए ना कि 'जानकारी एकत्रित की जा रही है' कहकर इसे कथित तौर पर टालना चाहिए।

भोपाल, 29 जुलाई मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि सरकार को सदन में पूछे गए प्रश्नों का सीधा जवाब देना चाहिए ना कि 'जानकारी एकत्रित की जा रही है' कहकर इसे कथित तौर पर टालना चाहिए।

तोमर ने प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस के एक वरिष्ठ सदस्य की ओर से मंत्रियों द्वारा लिखित सवालों के जवाब में अक्सर 'जानकारी एकत्रित की जा रही है' का जवाब देने पर आपत्ति जताए जाने के बाद सरकार को यह नसीहत दी।

कांग्रेस के बाला बच्चन ने व्यवस्था का सवाल उठाते हुए कहा कि आज 16 प्रश्न ऐसे हैं, जिनके जवाब में कहा गया है कि 'जानकारी एकत्रित की जा रही है' और ये प्रश्न मुख्यमंत्री से पूछे गए हैं।

उन्होंने कहा, "मेरे खुद के दो प्रश्न के भी यही जवाब आए हैं। इस बारे में आप व्यवस्था दें। आज मुख्यमंत्री के जवाब का भी दिन है। विभाग और दूसरे मंत्री जवाब नहीं देते यहां तक तो ठीक है लेकिन मुख्यमंत्री से पूछे गए सवालों के जवाब भी ना मिले तो मैं समझता हूं कि यह उचित नहीं है।"

उन्होंने अध्यक्ष से सवाल किया कि विधायकों की ओर से उठाए गए सवालों के जवाब यदि विधानसभा के मंच पर भी ना मिले तो वह कहां जाएंगे।

कांग्रेस नेता ने इसे जनता और विधानसभा के सदस्यों के लिए 'दुर्भाग्य का विषय' बताया।

इस पर तोमर ने कहा कि कांग्रेस के सदस्य ने जो बात की है, वह उनके संज्ञान में है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, "मैंने भी देखा है। इससे पहले भी इस मामले में निर्देश दिए गए हैं। और आज भी कुछ प्रश्नों के जवाब में 'जानकारी एकत्रित की जा रही है' का विषय आया है।"

तोमर ने सदस्यों से कहा कि आज कुछ प्रश्नों की जानकारी आ गई है, जो सदस्यों तक अभी पहुंची होगी।

उन्होंने कहा, "लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री जी यहां बैठे हुए हैं। जानकारी एकत्रित की जा रही है कि बजाय सीधा उत्तर आना ही चाहिए।"

इससे पहले, विधानसभा की कार्यवाही आरंभ होने पर सदन ने पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मारे गिराए जाने पर मेज थपथपाकर सेना का अभिनंदन किया।

सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के जरिए आतंकी सुलेमान, अफगान और जिबरान को ढेर किया।

तोमर ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में हुए एक निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि जब भी किसी पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का जन्मदिन आएगा, विधानसभा परिसर में उनका चित्र लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा।

सदन ने महिला शतरंज विश्व कप के फाइनल मुकाबले का खिताब जीतने के लिए दिव्या देशमुख को भी बधाई दी। देशमुख ने ग्रैंडमास्टर और हमवतन कोनेरू हम्पी को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही वह फिडे महिला शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज