जरुरी जानकारी | वित्त राज्यमंत्री का निजी बैंकों से वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का आग्रह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त राज्यमंत्री भागवत के कराड़ ने बृहस्पतिवार को निजी क्षेत्र के बैंकों से प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर वित्त राज्यमंत्री भागवत के कराड़ ने बृहस्पतिवार को निजी क्षेत्र के बैंकों से प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
कराड़ ने यहां निजी क्षेत्र के बैंकों के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ पीएम विश्वकर्मा योजना की तैयारियों सहित वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति और प्रदर्शन पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई), स्टैंड अप इंडिया और पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) सहित विभिन्न वित्तीय समावेशन (एफआई) योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने 3,000 से अधिक आबादी वाले बैंक रहित गांवों में बैंकों की शाखाएं खोलने की प्रगति की भी समीक्षा की।
प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने निजी क्षेत्र के बैंकों से सरकार के विभिन्न वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए नवोन्मेषी उपाय करने और उत्साह के साथ अपने प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया।
वित्त राज्यमंत्री ने आरबीआई से निजी क्षेत्र के बैंकों के वित्तीय कार्यक्रम संबंधित प्रदर्शन की नियमित आधार पर निगरानी करने का अनुरोध किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)